
सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ शुभारंभ
परसा (सारण)-प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ शनिवार की संध्या राधे कृष्ण का पूजा अर्चना आरती के उपरांत बिधि बिधान के साथ पट खोल कर किया गया।मंत्रोउचारण के साथ आयोजित पूजा अर्चना से महौल भक्तिमय हो गया है।पूजा अर्चना के बाद श्री कृष्ण जन्मोत्सव बाल कांड मंच का उद्घाटन धर्म ब्यास राय ई.छठी लाल राय पत्रकार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम को ई.छठी लाल राय पत्रकार दीपक कुमार आदि ने अपना विचार प्रकट किया।

कार्यक्रम में दौरान पूजा समिति द्वारा अतिथियो को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।वही मथुरा बृंदावन से आये कलाकारों द्वारा कृष्ण बाल कांड लीला प्रस्तुत कर उपस्तिथ भक्तो का मनमोह लिया।मालूम हो कि 24 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली कृष्ण जन्मोत्सव अनुष्ठान में पूजा अर्चना के साथ भैब्य मेला का आयोजन किया गया है।जिससे बच्चे के लिए खेल तमाश मौत के कुँआ टावर झूला ब्रेक डॉन्स ड्रेगन झूला का आनंद उठा सके।कार्यक्रम का संचालन पूजा समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार राय ने किया।कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्य कंचन कुमार रणजीत कुमार राय रघु राय सत्येन्द्र कुमार राय अशोक कुमार चैन राजू कुमार राय डॉ सुनील कुमार सोनू कुमार रंजन रवीन्द्र राय मनीष कुमार संजय कुमार राय भूलन सिंह भोला राय अलोक कुमार भोला शर्मा आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments