दैनिक खोज खबर/जलालपुर। प्रखंड के जलालपुर बाजार पर चल रहे 30वें श्रीराम जन्मोत्सव सत्संग समारोह का वैदिक मंत्रोचार के साथ समापन हुआ। श्री राम जन्मोत्सव सत्संग समारोह के प्रवचन कार्यक्रम में अंतिम दिन रविवार की देर संध्या तक हजारों सुधी श्रोताओं की उपस्थिति रही।लोक गायक चंदन सिंह मिंटू के नेतृत्व मे श्रीराम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। अंतिम दिन प्रवचन करते हुए देवरिया से पधारे अखिलेश मणि शांडिलय ने कहा कि लोग पूछते हैं कि भगवान श्री राम को इस धरा पर आने का कारण क्या है?तो सब जान ले जब-जब होई धर्म की हानि, बाढेऊ असुर अधम अभिमानी । जब-जब धरती पर दुराचार, पापाचार, भ्रष्टाचार बढ़ता है,जब जब दुष्टो का बोलबाला होता है जब-जब साधु संत महात्मा सताए जाने लगते हैं तब प्रभु श्री राम दुष्टो का संहार कर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान राम अपने चरित्र के माध्यम से हम मनुष्यों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन तभी धन्य होगा जब हम राम के पद चिह्नो पर चलेंगे।सप्ताह भर चले इस सत्संग समारोह में चौरी चौरा से हेमंत तिवारी, प्रिया प्रदर्शनी, अयोध्या से प्रकाश चंद्र विद्यार्थी झांसी से अनिल शास्त्री, संत दामोदर दास जी महाराज भक्तों के बीच श्री राम कथा सुना रहे थे। इसके पहले सांसद सिग्रीवाल ने सभी संतो को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर उन्होने कहा कि आयोजन कर्ता धन्यवाद के पात्र है जिनके अथक प्रयास से यह कार्यक्रम भव्य व सफल रहा।प्रवचन कार्यक्रम का संचालन पूर्व एच एम रामकुमार सिंह ने किया। वही प्रतिदिन संगीतय  प्रस्तुति में सहयोग स्थानीय राम जानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद मिश्रा और उनकी टीम ने किया। आयोजन समिति के सदस्य प्रशांत तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 30वां श्री राम जन्मोत्सव सत्संग का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य गण अध्यक्ष बनारस सिंह कार्यकारी अध्यक्ष विमल तिवारी,कृष्णा सिंह प्रभु नाथ सिंह,अशोक सिंह, रणजीत सिंह ललन प्रसाद, ललन देव तिवारी,मनोज मिश्रा हरीश तिवारी, राजेश सिंह,प्रभात पांडेय प्रशांत तिवारी के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य बन गया। उन्होंने जलालपुर के सुधी श्रोताओं को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर इस प्रवचन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।