परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के कंहौली गांव निवासी मानदेव मांझी की पत्नी शैल कुमारी ने मंगलवार को एसपी को आवेदन देकर उनके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का गुहार लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन मेंं कहा है कि वह 12 जनवरी की सुबह अपने दरवाजे पर बैठ कर मवेशी को खिला रही थी. उसी समय कंहौली गांव के ददन मांझी उर्फ ब्रजेश मांझी,कंहैया मांझी, अवधेश मांझी, अनिल मांझी आदि ने उनके साथ मारपीट की.साथ ही,उनका मंगलसूत्र छीन लिया गया. पीड़िता शैल कुमारी ने एसपी से गुहार लगाते हुए थानाध्यक्ष बडहरिया को घटना मे संलिप्त अभियुक्तों पर प्राथमीकी दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है.