
मढ़ौरा (सारण)।
थाना क्षेत्र के मढ़ौरा-अमनौर एसएच- 73 के नौतन के पास जिला उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी । एक गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने सेनिटाइजर और हैंडवास के साथ अंग्रेजी शराब के दर्जनों कार्टन लेकर जा रही एक कंटेनर को जब्त कर लिया । मौके पर पुलिस कंटेनर के ड्राइवर और खालासी कारण भी गिरफ्तार करने में सफल रही है । गिरफ्तार में ड्राइवर गुटेर मुरादाबाद यूपी निवासी मो रफिक का पुत्र मोहम्मद इमरान एवं उसी गांव के मो कैयम हुसैन का पुत्र मो इमारान का नाम बताया गया है । मामले को लेकर पहुंचे उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार की देर रात उत्पाद विभाग को एक गुप्त सुचना मिली थी । सुचना को लेकर तत्काल एक टीम का गठन कर मढ़ौरा थाना अध्यक्ष से सहयोग मांगा गया । उत्पाद विभाग और मढ़ौरा थाना इस्पेक्टर अरविन्द कुमार की संयुक्त टीम के द्वारा मढ़ौरा थाना के नौतन में घेराबंदी की गयी । इसी दौरान दो कंटेनर को संदेह के आधार पर रोका गया । जब कंटेनर ली जांच की गयी तो एक यूपी नम्बर कंटेनर पर सेनिटाइजर और हैंडवास के कार्टन के बीच छुपाकर रखा गया अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । थाना अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि कंटेनर से 163.65 लीटर अंग्रेजी शराब और 115 लीटर बियर हुआ बरामद हुआ है । अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू और बियर किंगफिसर ब्रांड का था जो हरियाना निर्मित बताया गया है ।
छापेमारी टीम में थे शामिल
उत्पाद इस्पेक्टर गणेशचंद, मढ़ौरा थाना अध्यक्ष इस्पेक्टर अरविन्द कुमार, एसआई अमीत आनंद, रूपेश कुमार वर्मा, लालबाबू पंडीत, मणीकांत कुमार, कुश कुमार, सिपाही बुधन कुमार, संजय कुमार चौधरी के साथ सैफ के जवान ।




Recent Comments