
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण) । थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में आई बारात में जनवासा के दौरान आर्केस्ट्रा देखने में दो गुटों में विवाद हो गया। स्थानीय गांव वालों ने मामले को शांत करा दिया। वही लड़की के भाई को आरोपियों ने पकड़ कर चाकू मार हत्या कर दी। सोमवार की सुबह युवक का शव बरामद होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस से अपना आक्रोश जताया। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस और वरीय पुलिस अधिकारी पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वही गांव में तनाव को लेकर पुलिस कैंप कर रही। मृतक भावलपुर गांव के रामाबलक महतो का पुत्र रिंकू कुमार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामाबालक महतो की बेटी की शादी में रविवर को आर्केस्ट्रा आया हुआ था और जनवासा के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। लड़की के भाई रिंकू कुमार ने आरोपियों से पूछताछ करने पहुंचे तो आरोपी और उनके परिजनों ने पकड़ लिया। जिसके बाद मृतक के अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने डांट लगा कर छोड़ दिया। वहीं सोमवार की सुबह में आरोपी के घर के पास से युवक की शव बरामद किया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया और पुलिस से नोक झोंक भी हुई। बताया जा रहा है कि दो पुलिस कर्मी और चौकीदार जख्मी हो गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर गांव में पहुंची और तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।




Recent Comments