
दरियापुर(सारण)।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पँचायत भवन के प्रांगण में स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी बात रखते हुए पूर्व एमएलसी डॉ महाचन्द्र सिंह ने कहा कि जब सबकी हित का कार्य करना हो तब वहां जात पात धर्म इन बातों से हटकर सोचने और करने पर ही प्रबुद्ध मतदाता बेहतर चुनाव करने में सक्षम हो पाते है। इन बातों को ध्यान रखकर ही 36 साल से लगातार आपका प्रतिनिधित्व किया और आपका इस तरह से स्नेह मिला तो इसबार भी प्रतिनिधित्व करूंगा इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने जहां मंच का संचालन किया। वही डॉ महाचंद्र सिंह को मिथिला की टोपी और तलवार भी भेंट की। कार्यक्रम में अपनी विचार रखने वालों में पूर्व विधायक विनय सिंह, अमनौर विधायक मंटू सिंह,मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा,राजेश ओझा,शिक्षक ललन सिंह,शिक्षक नेता जाहिर हुसैन,कुमार शैलेश तथा पीएन कॉलेज परसा के प्राचार्य गौतम पुष्पराज सहित अन्य ने रखे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया।




Recent Comments