शिल्हौरी में 16 मई से शुभारंभ होगा महारूद्र यज्ञ
मढौरा (सारण)
स्थानीय शिल्हौरी शिव मंदिर परिसर में महारुद्र यज्ञ 16 मई से शुरू होगी । इसकी तैयारी की समीक्षात्मक बैठक में रविवार को भव्य यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया । इसके लिये ग्रामीणों का सहयोग लेने का निर्णय भी लिया गया । सभी की सहभागिता से यज्ञ की भव्यता को बढ़ाने पर विचार लिया गया । इस मौके पर पंकज दास , साईं सुमन दास डॉ जितेंद्र कुमार , धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय , उपेंद्र यादव सहित एक दर्जन से भी अधिक भक्तजन थे ।