जन्मदिन के अवसर पर उपहार स्वरूप भेंट किए पौधे,हरियाली युक्त वातावरण बनाने का दिया संदेश

छपरा : मगाईडीह गांव में संदीप कुमार के पुत्र श्रेष्ठ के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र काॅलेज एनएसएस स्वयंसेवक आलोक गुप्ता ने उपहार में पौधे देकर क्षेत्र को हरा भरा करने का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि अब जन्मदिन, विवाह, अन्य अवसरों पर उपहार स्वरूप पौधा ही दिया जाएगा।

आलोक गुप्ता ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत होते है। हम उन्हें उगाने के बजाय काट देते हैं, हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए, तो जीवन में काफी सुधार होगा। हवा साफ होगी, पेड़ो की संख्या वापस सामान्य हो जाएगी।

प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस प्रभाव कम हो जाएगा। वहा मौजूद ग्रामीण अशोक जी ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अनोखा संबंध है।इस अवसर पर मौजूद आनंद कुमार, विक्की कुमार ,सनी कुमार, प्रिंस कुमार, सरफराज जी, सुरेश कुमार, कृष्णा, छोटे, अमृत, धीरज, राजा नंदनी, गीता गुप्ता, आरती गुप्ता ने ऐसे कार्यों की सराहना की।