पिछले कुछ दिनों से थीं बीमार

पानापुर (सारण)प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकवाॅ शिवमंदिर में पदास्थापित एक शिक्षिका की शनिवार की शाम मौत हो गयी।मृत शिक्षिका तरैया प्रखण्ड के चाॅदपुरा गाँव निवासी अजय सिंह की पत्नी संगीता कुमारी बतायी जाती है जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।शिक्षिका के दो पुत्र तथा एक पुत्री है।तीनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।शिक्षिका की मौत की खबर सुनते हीं प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिक्षकों में शौक की लहर दौड़ गई।परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह एवं सचिव नवल किशोर राय के नेतृत्व में शिक्षकों का दल चाॅदपुरा पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बधाया।वहीं रमेश कुमार मिश्र, सुरेश कुमार यादव, सुभाष प्रसाद, प्रदीप कुमार, जगलाल दास, अमित कुमार, रुबीना कुमारी तथा मिथलेश कुमार सिंह आदि शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है ।