सारण :सीएस ने किया एकमा अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण 
————————————————————————
मुख्यमंत्री के आगमन पर सुधरी ब्यवस्था से सीएस संतुष्ट 
————————————————————-
#देवेंद्र कुमार सिंह 
रसूलपुर /एकमा –
बिकास समीक्षा यात्रा के दौरान एकमा में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आगमन को लेकर छपरा के सिविल सर्जन ललित मोहन प्रसाद ने गुरूवार को सीएचसी एकमा के अधीन सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान सीएस ने रसूलपुर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र मोहब्बत नाथ के मठिया,मुकुन्दपुर समेत परसा आदि केन्द्रों का निरीक्षण कर वहाँ की चुस्त बिधी ब्यवस्था व चिकित्सकों की उपस्थिति पाकर संतुष्ट हुए व ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टरों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।मौके पर सीएचसी एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ0 संजीव रंजन, डाॅ0 साजन कुमार, डाॅ0 राघवेन्द्र किशोर, डाॅ0 अमित कुमार तिवारी समेत स्वास्थ्य प्रबंधक मो0ईमरान हुसैन आदि मौजूद थे ।