इसुआपुर (सारण) : वाईपीएल के सन्योयक तथा पूर्ब सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा युवराज सुधीर सिंह 14 जुलाई को पानापुर प्रखण्ड के सतजोरा पंचायत के बगडीहा गांव से जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे ।श्रीसिंह तरैया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अपनी उम्मीदवाररी को लेकर लोगों के बीच जाएंगे तथा उनका आशीर्वाद मांगेंगे ।ये बातें युवराज सुधीर सिंह ने अपने मशरक स्थित पैतृक आवास पर कही ।मौके पर बीरेंद्र सिंह लम्बुजी ,पपू सिंह पैक्स अध्य्क्ष,महेश्वर सिंह, पूर्ब मुखिया अभय सिंह, शम्भु साह, अशोक सिंह, बच्चा सिंह, सन्तोष सिंह शिक्षक, मुखिया बिंदेश्वरी प्रसाद ,बाला पठान,सूरज लाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।