
मढ़ौरा (सारण). विगत 16 मई से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अमित कुमार पांडे की शव छपरा बिंद टोलिया सड़क किनारे गड्डे से बरामद हुआ। शुक्रवार 19 मई को देर शाम पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों से शिनाख्त कराई। मालूम हो कि युवक 16 मई को रात में घर के छत पर सोया हुआ था कि गायब हो गया। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने मढ़ौरा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब शव बरामद होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है। दबे जुबान लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला की संभावना जता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।




Recent Comments