बेतिया – गौनाहा:– *पासपोर्ट बनवाने के नाम पर किया लाखो कि ठगी :- गिरफ्तार कर मटियरिया थाना द्वारा भेजा गया जेल*
पश्चिमी चंपारण दैनिक खोज खबर गौनाहा संवददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :- 
✍ पासपोर्ट बना विदेश भेजने के नाम पर किया था 120000/- रूपये की ठगी ।
✍ हरदी बेलहवा गांव के अखिलेश प्रसाद ने मटियरिया थाना मे दर्ज कराया था ठगी का  प्राथमिकी ।
✍ दफा 406 , 420 व 34 का है आरोपी रामनगर नुरैनापुर गांव निवासी शेषनाथ चौरसिया।
✍ 19/10/2017 को उसी के घर से किया गया गिरफ्तार ।
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*मटियरिया थाना क्षेत्र के हरदी बेलवा गांव के अखिलेश प्रसाद से पासपोर्ट बना कर विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बिस हजार रुपये की ठगी रामनगर नुरैनापुर के शेषनाथ चौरसिया द्वारा किये जाने की प्राथमिकी वादी के द्वारा थाने मे दर्ज कराया गया था । काण्ड संख्या 14/17 पर रामनगर थाना क्षेत्र के नुरैनापुर गांव के शेषनाथ चौरसिया को उसी के घर से ठगी के मामले मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
इस संबध मे थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ठगी के मामले मे रामनगर थाना क्षेत्र के नुरैनापुर गांव के शेषनाथ चौरसिया को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  है । वही आगे बताये की उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाने मे 406 , 420 व 34 का मामला दर्ज कर उसके विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही थी ।