राजपुत समाज के जयपुर कूच के आव्हान के बाद सरकार सकते मे, समाज ने वार्ता के लिए बुलाया
आजाद नेब
जयपुर 18 जुलाई। प्रदेश के बहुचर्चित आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद उसके गांव सांवराद में आनंदपाल सिंह की श्रद्धाजंलि सभा में हुई हिंसक भीड़ की झड़प में एक की मौत व कई घायल होने के पश्चात मृतक की शिनाख्त लालचंद ब्राह्मण के रूप में हुई थी। उस दिन के छह दिन बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक लालचंद शर्मा की जगह छह दिन बाद सुरेन्द्र सिंह राठौड़ मालासर चूरू निवासी के रूप में शिनाख्त हुई। आनंदपाल सिंह की श्रद्धाजंलि सभा में हिंसक झड़प के बाद महिपाल सिंह मकराना सहित राजपुत समाज के नेताओं पर पुलिस ने मुकदमें दर्ज किये व कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस गिरफ्तारी के चलते राजपुत सभा भवन जयपुर में कई बार पुलिस द्वारा तलाशी ली गई। इस तलाशी से पुरे राजस्थान के राजपुत समाज में रोष फेल गया और एक तरफ राजपुत सभा भवन में तलाशी को लेकर के पुरे राजपुत समाज में सरकार के प्रति रोष था और इसी बीच कोढ में खाज वाली कहावत चरितार्थ हुई, पुलिस झड़प में मरने वाला मालासर निवासी राजपुत निकल गया। इन दोनों मामलों को लेकर राजपूत सभा भवन में 17 जुलाई शाम पांच बजे आपात बैठक रखी। जिसमें राजस्थान के तीन विधायक व राजपुत समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस बैठक में यह निर्णय हुआ कि 22 जुलाई को सर्वसमाज के साथ राजपुत समाज जयपुर में कुच करेंगे। और सांवराद की श्रद्धाजंलि सभा से पांच गुना ज्यादा भीड़ करने की रणनीति बनाई गई।
उधर 22 जुलाई को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जयपुर आ रहे है। इस मामले को लेकर समाज उनसे भी वार्ता कर सकता है।
इसी मामले को लेकर पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के दामाद और विधायक नरपत सिंह राजवी ने भी अमित शाह को सरकार के खिलाफ पत्र लिखा , साथ ही दो दिन पहले पूर्व संचाई मंत्री देवी सिंह भाटी का भी राजपुत सभा भवन में पुलिस द्वारा संघन जांच से खफा होकर दिया बयान सरकार के लिए जटके से कम नहीं ।
समाज ने राजपूत सभा भवन जयपुर में बैठक कर 22 जुलाई के राजधानी कुच का निर्णय लेने के पश्चात सरकार के हाथ-पांव फुल गये है और इस आपात बैठक के दो घंटे बाद ही वार्ता के लिए राजपुत समाज को न्यौता दे दिया।
सरकार के साथ यह वार्ता अब थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। राजपुत समाज की तरफ से गिरीराज सिंह लोटवाड़ा, लोकेन्द्र सिंह कालवी, महावीर सिंह सरवड़ी, रणजीत सिंह, यशवर्धन सिंह शामिल होंगे।
राजपुत समाज के जयपुर कूच के आव्हान के बाद सरकार सकते मे, समाज ने वार्ता के लिए बुलाया




Recent Comments