दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
एमजेके कालेज में हो रहे विद्यार्थी परिषद के चुनाव को कालेज प्रशासन ने रद्द कर दिया है. सूत्रों के अनुसार अन्य छात्र संगठनों ने एबीवीपी पर चुनाव के दौरान पर्चा बांटने का आरोप लगाते हुए कालेज परिसर में तोड़-फोड़ एवं हंगामा करना शुरू किया.सूचना पर पहुंचे एसपी की पहल पर हंगामा कर रहे छात्र निकल गये.
बाद में कॉलेज प्रशासन ने चुनाव को रद्द कर दिया.