शिक्षा विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया
बच्चों ने रैली निकाल कर कार्यक्रम को किया सफल

जमुई(संजीव कुमार सिंह) :
जमुई में शिक्षा विभाग सहित जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में बच्चों ने काफी बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं शिक्षा विभाग के कर्मियों और स्कूल के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में काफी दिलचस्पी लेते हुए दिखाई दिया । जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने भी स्कूली बच्चों ने हाथ धुलाई का कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे थे। वही स्कूली बच्चों ने शहर सहित जिले के कई स्कूलों में रैली का आयोजन किया । रैली में स्वच्छता पर फोकस किया । जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सम्रग शिक्षा द्वारा निदेशक ने कहा कि मध्याह्न भोजन से पहले और शौचालय के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं को हाथ धोने के लिए नियमित रूप से समुचित साबुन और पानी रखकर बच्चों को हाथ धोकर खाना खिलाने का निदेश दिया है । वही रैली का आयोजन कर रहे मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के संक्रामक से बचने के लिए हाथ धुलाई अतिआवश्यक है ।साबुन से हाथ धोने से डायरिया, दस्त, पीलिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है । मौके पर उपस्थित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी रुस्तम अली, आलोक रंजन रामचंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments