दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां रूबी देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी नंदनी 23 जून को कौशल विकास केंद्र मिर्जापुर में पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि राजेश साह नामक व्यक्ति ने छात्रा का अपहरण कर लिया है। मां ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे मामले की शिकायत करने गए, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर से मारपीट की। साथ ही, बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।