अंता : सैंकड़ो सिर सजदे में झुके, मांगी अमन चैन की दुआ
उस्मान खान 
अंता 26 जून-  रमजान के 29 रोज़ों के बाद चाँद दिखाई देने पर सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा ईदुल फितर पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया । कोटा रोड़ स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज प्रातः 9.30 बजे शहर काजी जमील  मोहम्मद द्वारा पढ़ाई गई ।  इस दौरान खुतबा पढ़ा गया वहीँ अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर मुल्क में अमन चैन व् खुशहाली की दुआ मांगी गई । नमाज के बाद सभी मुस्लिमजनों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी । इससे पूर्व सभी मुस्लिमजन बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग नए परिधान में ईदगाह पहुंचे ।  जहाँ ईद की नमाज  से पहले गरीबों  को सदका खेरात फितरा के रूप में दिया गया ।  ईद के दौरान ईदगाह पर एक अलग ही नजारा दिखाई दे रहा था। कुदरत का एक  बेहतरीन संचालन , ना कोई गाइड न कोई मार्गदर्शक । सेकड़ों सिर सजदे में झुकते जो शानदार अनुशासन का उदाहरण पेश कर रहे थे ।हर कोई खुशी से झूम रहा था ।बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा  था । नमाज के बाद सभी मुस्लिमजनों ने कब्रिस्तान में अपने परिजनों की कब्रों पर अकीदत के फूल पेशकर फातिहा पढ़ी वहीँ उनके हक में दुआ मांगी । ईदगाह सदर जमील मोहम्मद ने भी सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
सिवइयों का उठाया लुत्फ़, बच्चों को दी ईदी
ईद की नमाज के बाद लोग घरों पर भी मुबारकबाद दे पहुंचे । साथ ही घरों में बनाये गए खीर, सिवइयों व् अन्य लजीज पकवानों का परिवार के साथ लुत्फ़ उठाया । वहीँ बच्चों को ईदी के रूप में पैसे व् अन्य उपहार दिए गए । 
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
ईद की नमाज के दौरान  उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक  जसबीर मीणा, थानाधिकारी हेमन्त गौतम मय जाप्ते के   सुरक्षा की दृष्टी से मौजूद  रहे ।
पूर्वमंत्री की और से दी मुबारकबाद
पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की और से सभी मुस्लिम जनों को मुबारकबाद दी गई ।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका  चेयर मेन रामकल्याण शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष रामराज बागड़ी,  एडवोकेट भगवान दाधीच,  सोहनचन्द जेन, बाबूलाल देवलिया, रजत जेन, सहित अन्य लोग मौजूद थे।