
मकेर (सारण)। मकेर थाना क्षेत्र के ग्राम मधवल के निवाशी मनोज साह की पुत्री सिद्धांशी कुमारी ने होली खेलने के बाद गंडक नदी मे नहाने गई नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की खबर फैलते ही मधवल के सामने गंडक घाट पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने काफी मशक्कत की लेकिन अभी तक लाश नही मिल पाई है इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। जहां कुछ समय पहले तक होली की खुशियां थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में शोक का माहौल है।




Recent Comments