छपरा ग्रामीण जंक्शन- खैरा बाइपास रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

छपरा; 07 दिसम्बर,2019: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परिचलनिक सुगमता एवं यात्रियों की सुविधा हेतु वाराणसी मंडल के छपरा ग्रामीण जंक्शन- खैरा बाइपास रेल लाइन का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ़ खान ने शनिवार को किया ।

खैरा से 11: 40 बजे मोटर ट्राली से छपरा ग्रामीण के लिए प्रस्थान किये और दिन के करीब 3:20 बजे छपरा ग्रामीण जंक्शन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खैरा स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की। इसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी थी। सबसे पहले उन्होंने खैरा स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन और सिगनल इंटरलॉकिंग से संबंधित जानकारी ली।

रेल संरक्षा आयुक्त ने मोटर ट्राली से गहन निरीक्षण करते हुए खैरा- छपरा रेल खंड पर पड़ने वाले रेलवे ट्रैक के स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार नई लाइन पर संस्थापित नये सिगनलो, टर्न आउट्स, ब्लास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर पर्याप्त क्लियरेंस,पॉइंट्स एंड क्रासिंग,रेलवे ट्रैक लाइन फिटिंग्स, कलर लाइट सिगनल,लॉक एण्ड ब्लाक ब्लाक इंस्टूमेंट, लाइन फिटिंग्स एवं रेल ज्वाइंट्स आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने इस खंड में पड़ने वाले सभी समपार फाटकों एवं माइनर ब्रीज नंबर 5, मेजर ब्रीज नंबर 3, समपार फाटक संख्या 2ए , कर्वेचर संख्या 03 और छपरा ग्रामीण जंक्शन का भी विधिवत निरीक्षण किया । ततपश्चात रेल संरक्षा आयुक्त अपनी स्पेशल से छपरा ग्रामीण जंक्शन 04:29 बजे स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल करते हुए प्रस्थान किये और 04:39 बजे खैरा स्टेशन पहुंचे। स्पीड ट्रायल के दौरान निरीक्षण स्पेशल ट्रेन ने 105 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति को छुआ।

आपको बता दें कि इस बाईपास रेल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन शुरू हो जाने से छपरा-मशरक-थावे रेलखंड पर नई ट्रेनों की परिचालन शुरू हो जाएगी।जिसमे लोगो को हाजीपुर व पटना की यात्रा आसान हो जायेगी।

इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य संरक्षा आयुक्त बलवीर सिंह, प्रमुख मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) सुधान्शु शर्मा, मुख्य सिगनल इंजीनियर बी के राय, मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार, मुख्य सिग्नल इंजिनीयर (निर्माण) निलाम महेश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर2 पी के पाठक, वरिष्ठ मंडल सिग्नल इंजिनीयर2 त्रयंबक तिवारी, मंडल परिचालन प्रबंधक श्री सचिन तिवारी समेत मंडल एवं निर्माण संगठन के विभिन्न वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण उपस्थित थे।इसकी जानकारी प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने दी है।