मझौलिया:-छठ घाट कार्य मे अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने काटा जमकर बवाल
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखण्ड क्षेत्र के महना गनी त्यागी बाबा मठ के समीप पोखरा पर बन रहे छठ घाट मे अनियमियतता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।
ग्रामीणों का आरोप है की छठ घाट निर्माण कार्य मे बीम टेढ़ा ढाला गया है जबकि मिट्टी भराई कार्य भी नही हुआ है छड़ भी मानक के रूप नही लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों मे अखिलेश्वर राम राजेस साह हृदयानरायण साह वार्ड सदस्य अनिल चौरसिया जोखु मांझी धर्मेद्र शर्मा बतासा देवी मुo उमरावती सरस्वती देवी ने छठ घाट पर जमकर बवाल काटा|इस संबंध मे जेई पन्नालाल से दूरभाष पर बात हुई है उन्होंने बताया की शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है।




Recent Comments