परसा(सारण)-19 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रस्तावित मानव शृंखला की तैयारी की समीक्षा को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने परसा प्रखंड कार्यालय का दौरा किया।इस क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बीडीओ रजत किशोर सिंह के उपस्तिथि में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मानव शृंखला के लिए चयनित सभी सेक्टर पदाधिकारी समन्यवयक पीआरएस पीओ तथा विकास मित्र से तैयारी की जनकारी लिया।बैठक में परसा मेकर परसा सोनहो तथा सोनहो कटसा पथ पर बनने वाली मानव शृंखला में शामिल होने वाले टीम की समीक्षा किया।बैठक में आम जनता तथा जनप्रतिनिधि से परिपूर्ण रूप से सहभागिता करने का अपील किया।बैठक में सीओ राम भजन राम जेएसएस अरविंद पासवान पीओ रंजीत ठाकुर अली हसन उपेंद्र पासवान धनेश मांझी आदि शामिल थे।




Recent Comments