ट्रक चालक को आई झपकी,घर मे घुसा ट्रक,घर क्षतिग्रस्त

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के नेवारी गाँव मे तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 पर बालू लदा ट्रक एक व्यक्ति के घर मे घुस गया।जिससे घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी।लेकिन कोई व्यक्ति उस दलान में नहीं सोया था।जिससे जान की कोई क्षति नहीं हुई है।ट्रक पर बालू लदा था जो मंगलवार की रात्री 01 बजे मढ़ौरा की तरफ से तरैया की ओर जा रहा था।तभी चालक को झपकी आ गयी और ट्रक नेवारी के किशोरी साह के घर मे घुस गया।जिससे उसके दलान की आंशिक क्षति हुई है।




Recent Comments