शराब का धंधेबाज गिरफ्तार
इसुआपुर(सारण) :थाना क्षेत्र के डोइला बाजार के बगल में पुल के पास अंग्रेजी शराब के साथ इसुआपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार धंधेबाज सीमावर्ती मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी गांव का राजू कुमार सिंह है ।जिसके पास से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई है ।थानाध्यक्ष अरविन्द पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि रामएकबाल प्रसाद यादव ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की ।




Recent Comments