कटिहार:-सड़क हादसे में दो की मौत खुशी के माहौल में छाया मातम
👈”दैनिक खोज खबर” के लिए कटिहार से रुपेश कुमार की रिपोर्ट👉
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक समीप एक ट्रक ने डीजे वाले पिकअप में जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें कि एक की मौत मौके पर ही हो गई, दूसरा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार फलका बाजार निवासी हीरो सहनी की बेटी की शादी समारोह थी। शादी समारोह में आए बाराती सुबह सड़क किनारे लगे डीजे पिकअप पीछे करने को कहा, हम लोग नाच-गान करेंगे। उसी समय गाड़ी पीछे ले जाने के क्रम में अचानक मीरगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें की दूल्हे का भैंगना कैलाश मंडल 30(वर्ष) पिता आनंदी मंडल रामपुर, जानकीनगर निवासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पिकअप ड्राइवर बिकेश कुमार ठाकुर 35(वर्ष) पिता बोधन ठाकुर ग्राम पुरनदाहा, धमदाहा पूर्णिया निवासी बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कटिहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर फलका थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी दल बल के साथ पहुंच कर ट्रक एवं ड्राइवर को कब्जे में लेकर थाना ले आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया और आगे की करवाई में जुट गई।




Recent Comments