पिकअप ने मारी टक्कर

#परवेज अख्तर/सिवान,

नौतन (सिवान): थाना के नौतन-जगदीशपुर मार्ग में ठाकुर के रामपुर गाँव के समीप गुरुवार को पश्चिम की तरफ़ से आ रही एक पिकअप ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बाइक चालक को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा दिया। वहीं युवक महादेवा निवासी बताया जाता है जिसका
इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद नौतन पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाई।