
मढ़ौरा। मौजूदा सरकार में अफसरशाही चरम पर है। भ्र्ष्टाचार आसमान छू रहा है और तो और इनके शासनकाल में बेरोजगारों की फौज खडी हो गई। महंगाई चरम पर पहुंची। एक भी उद्योग नहीं लगे। जो पहले से उधोग बन्द पड़े है उन्हें फिर से चालू करवाने का प्रयास नही किया गया।लॉकडाउन में बिहारी मजदूरों को ये दूसरे प्रदेश से लाने में विफल रहे। जो आए भी उनके साथ सम्मानजनक वार्ताव नहीं हो सका। जिससे युवाएं दिग्भ्रमित हुए है।उक्त बातें मढौरा से लोजपा के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने अपने जनसम्पर्क के दौरान कही। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वो गौरा, असोइया, सलिमापुर,अवारी आदि गांवों में भ्रमण किया। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी समय मे तरह के नेता अपने अपने वादों से आपको लुभाएंगे। लेकिन हकीकत में उनके वादे जनता को धोखा देने वाली होती है। चिराग पासवान ने समृद्ध बिहार का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने का समय है।इसलिये आप सभी किसी भी नेता की बहकावे में न आये और इस बार चिराग पासवान की सपनो की बिहार बनाये। इस दौरान सतीश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, चितरंजन सिह, अशोक मांझी, बिगन राम,उपेंद्र यादव, सुभाष यादव, विनोद साह सहित कई अन्य जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ थे।




Recent Comments