
लोजपा सांसद के निधन पर कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर दिया श्रद्धाजंली
अमनौर/सारण: अमनौर मे लोजपा कार्यकर्ताओं ने एक शोकसभा आयोजित कर लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई व समस्तीपुर के सांसद रामचन्द्र पासवान की निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. सोमवार को लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सांसद रामचन्द्र पासवान के निधन पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंली अर्पित की . वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मीनट का मौन रखा गया.

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से देश एक अच्छे एवं सुयोग्य नेता खो दिया. वे एक सुलझे हुए नेता थे. वे हमेशा दलित, शोषित व गरीबों के लिए संधर्ष करते रहे .उनकी कमी हमेशा खलेगी. इस मौके पर मुख्य रूप से योगेंद्र राय, सत्येंद्र कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह,उमेश राम,शिवनारायण मांझी, जीतेंद्र मांझी,नागेश्वर कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments