परवेज अख्तर/सिवान :
सिसवन. थाना क्षेत्र के कटिया बाबा के समीप अतरसन गांव से एक शव को जलाने आये ग्रामीणों में से एक व्यक्ति नहाने के क्रम में नदी में लापता हो गया. घटना के संबंध में सीओ इंद्रवंश राय ने बताया कि लोगों द्वारा सूचना मिली की अतरसन गांव के लोगों द्वारा यहां पर एक व्यक्ति का दाह संस्कार किया जा रहा था. उसी समय एक व्यक्ति नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. जिससे उसके डूबने की आशंका है. हालांकि इस घटना के बाद से स्थानीय गोताखोरों द्वारा डूबे व्यक्ति की तलाश की जा रही हैं.




Recent Comments