माँझी(सारण)। माँझी थाना क्षेत्र के मरहा बिनटोली गांव में रविवार को सोंधी नदी में मछली मारने के दौरान गहरे पानी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक बिनटोलिया गांव निवासी अंगद साह पिता रघुवीर साह उम्र 40 वर्ष बताया जाता है। नदी में डूबने की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे मरहा पंचायत के मुखिया मुन्ना साह ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। लोगो ने बताया मृतक दोपहर बारह बजे दिन में सोंधी नदी में जाल लगा कर मछली मार रहा था इसी क्रम में गहरे पानी में वह डूब गया। हालाँकि उसे डूबते हुए किसी ने देखा नही। बाद में मुखिया के प्रयास से दस फुट गहरे पानी मे खोजबीन शुरू हुआ और एक घण्टे के खोजबीन के बाद शव बरामद हो गया। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर माँझी सीओ ने घटना की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर पहुंची माँझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़।