
दैनिक खोज खबर/इसुआपुर(सारण)। जनहित के कार्यों में राज्य सरकार द्वारा अनियमितता बरते जाने, भेदभाव किए जाने तथा भ्रष्टाचार को राजद बर्दाश्त नहीं करेगा। बल्कि लोकतांत्रिक एवं जोरदार तरीके से आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उक्त बातें तरैया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रखंड विकास कार्यालय इसुआपुर के प्रांगण में मंगलवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कहीं। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, रोजी रोजगार के लिए युवाओं का पलायन, पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। धारणा को संबोधित करते हुए राजद के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। बाद में अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित बीडीओ इसुआपुर को एक ज्ञापन भी सोपा गया। प्रखंड राजद अध्यक्ष हाजी अमजद खान की अध्यक्षता तथा युवा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामबाबू राय के संचालन में धारणा को पूर्व जिला पार्षद चंदेश्वर राय, पूर्व प्रखंड प्रमुख राजकुमार राय, जिला राजत के प्रधान महासचिव मुखिया अजय राय, बबलू हसन, अशोक यादव, टुनटुन हाशमी, अजमल अली व अन्य ने भी संबोधित किया।




Recent Comments