शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर सिवान
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से भारी मात्रा हुई शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने बगौरा गांव निवासी गोलू पासी और विशाल राउत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने विशाल राउत को गिरफ्तार कर जेल भेज दी, जबकि गोलू पासी फरार बताया जाता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि शीघ्र ही गोलू पासी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।