शराब धंधेबाजो द्वारा पुलिस पर हमले के बाद पुलिस को छुपाने पर शराब धंधेबाजो ने सीएसपी संचालक के घर की लूटपाट एवं तोड़-फोर

#सी एस पी संचालक ने 39 लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी-:
#हमलावरों ने सी एस पी मे तोड़ फोर कर सवा लाख रुपए लूटे-:

डोरीगंज(सारण)
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कमालपुर मठिया गाँव मे पुलिस द्वारा शराब धंधेबाजो पर कार्यवाई के विरुद्ध शराब धंधेबाजो के द्वारा मंगलवार की संध्या पुलिस बल पर हमले के बाद पुलिस बल का सीएसपी संचालक के घर छुपने से आक्रोशित शराब धंधेबाजो ने पुलिस बल के जाने के बाद सी एस पी फिनो पेमेंट बैंक के संचालक दिलीप कुमार के घर लुटपाट एवं तोड़ फोर की ।

इस संबंध मे कमालपुर मठिया गाँव निवासी फिनो पेटेंट बैंक के सी एस पी संचालक दिलीप कुमार ने 39 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मंगलवार को पुलिस बल द्वारा शराब धंधेबाजो के घर छापेमारी के क्रम मे जब धंधेबाजो ने पुलिस बल पर हमला किया तो कुछ पुलिसकर्मी जान बचाकर मेरे घर मे छुपकर अपनी जान बचायी ।
इसकी जानकारी जब धंधेबाजो को हुआ तो पुलिस बल के जाने के बाद दर्जनों की संख्या मे लाठी डंडे एवं हथियार से लैस होकर मेरे सी एस पी पर हमला बोल दिया और लैपटॉप , प्रिंटर , एवं बाहर खड़े कार काे तोड़ फोर किया एवं साथ ही सी एस पी मे रखे सवा लाख रुपए लुट कर चले गए ।
हमलावरों मे गाँव के ही बलिराम महतों , महेन्द्र महतों , जयप्रकाश चौधरी , राकेश चौधरी , ओमप्रकाश चौधरी , राधा चौधरी ,देवनाथ चौधरी , कलक्टर महतों , गुरुचरण महतों , योगेन्द्र महतों , बिजली महतों , जितन महतों सहित 39 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे कार्यवाई की जा रह�