
विधुत स्पर्शाघात से शादी पंडाल मे लाईट डेकोरेटिंग कर रहे मजदूर की मौत
डोरीगंज (सारण):
एक शादी समारोह की तैयारी मे लाईट डेकोरेटिंग के दौरान विद्युत स्पर्शाघात की चपेट मे आने से मजदूर एक युवक की मौत हो गई जिसे आनन फानन मे लेकर परिजन छपरा सदर अस्पताल पहुंचे किन्तु ईलाज से पूर्व ही युवक ने दम तोड़ दिया । मृतक डोरीगंज थानाक्षेत्र के सिगही गांव निवासी स्व0 सियाराम राय का 21 वर्षीय पुत्र सिटू कुमार बताया जाता है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार की सुबह साढे आठ बजे की है ।
बताया जाता है कि युवक अपने गांव के ही एक शादी समारोह की तैयारी मे पंडाल मे लाइट डेकोरेटिंग का वायर कनेक्शन दुरूस्त कर रहा था कि इसी बीच भूलवश अचानक मेन पावर सप्लाई से जुड़े एक नंगे तार का स्पर्श हो जाने के कारण युवक अचेत होकर गिर पड़ा जिसके बाद गांव मे अफरा तफरी मच गई आनन फानन मे परिजन युवक को लेकर छपरा सदर अस्पताल भागे जहाँ ईलाज से पूर्व ही युवक ने तोड़ दिया
स्थानीय लोगो ने बताया कि युवक दो भाईयो मे सबसे छोटा था दोनो भाई अभी अविवाहित है पिता के मरने के बाद बचपन से ही दोनो भाई विधवा माँ का सहारा बन मेहनत मजदूरी कर अपनी पढाई लिखाई जारी रखते हुए किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे थे कि इस हादसे ने इस परिवार को एकबार फिर से बेसहारा कर दिया
जिसकी असामयिक मौत के सदमे मे डूबी विधवा माँ की दशा पागलो सी हो गई है । माँ की करूण चित्कार से गांव का वातावरण दहल उठा है जिसे संभालते व सांत्वना देती महिलाए बार बार पानी छिटकर विधवा माँ को होश मे ला रही थी यह दृश्य देख मौके पर मौजूद हर किसी की ऑखे नम हो उठी ।
इस संबंध मे सदर बीडियो रमण कुमार सिन्हा ने बताया कि इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया के द्वारा मुझे मिली है पीड़ित परिवार के आश्रित को पारिवारिक लाभ के तहत नकद 20 हजार की राशि स्थानीय मुखिया के द्वारा उपलब्ध करा दिए जाने की सूचना दे दी गई है किसी कारणवश यदि पीड़ित परिवार को यह राशि नही मिल पाए तो उसका भुगतान प्रखंड मुख्यालय आने पर कर दिया जाएगा ।
वही परिजनो के मुताबिक दाह संस्कार की तैयारी किए जाने तक स्थानीय मुखिया के द्वारा कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रूपये की नकद राशि उपलब्ध नही कराई जा सकी थी ।




Recent Comments