शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने मदारपुर पुरानी मछली मंडी में गुरुवार को छापेमारी कर एक झोले में रखा 13 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा धंधेबाज भागने में सफल रहा। गिरफ्तार धंधेबाज पप्पू कुमार साह है। एसआइ ध्रुव हाजरा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उस जगह पर शराब छुपाकर बिक्री की जा रही है। छापेमारी की गई तो झोला में रखे 180 एमएल के 13 बोतल शराब बरामद किया गया। मौके पर धंधेबाज पप्पू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक धंधेबाज भागने में सफल रहा। फरार धंधेबाज लखनौरा निवासी खूंटी मियां की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
शराब धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले सहित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार होने वालों में शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहा डीबी गांव निवासी भरत चौधरी तथा वारंटी में मदारीचक निवासी इंद्रजीत यादव एवं रामाछपरा निवासी सुनील साह एवं भीम साह है।
——-
समकालीन अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार, जेल
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात चैनपुर ओपी क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी चैनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र साह उर्फ नन्हकी एवं रामगढ़ गांव निवासी राजेश महतो हैं। दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
———




Recent Comments