गड़खा:
थाना क्षेत्र के जिल्काबाद गांव में एक किशोरी की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। मृतका 17 वर्षीया चुनमुन कुमारी गड़खा थाना क्षेत्र के जिल्काबाद गांव निवासी नंदकिशोर साह की पुत्री थी। वह शौच करने बाहर गई थी इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरी और डूबने से उसकी मौत हो गई। अस्वभाविक मौत के तहत मामला दर्ज किया गया है।