
मांझी(सारण)। मांझी थाना बाजार स्थित भारतीय कला मन्दिर में एक तरफ जहां देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है वहीं दूसरी तरफ यूनिसेफ के तत्वावधान में मांझी पीएचसी के सौजन्य से दो शिफ्ट में कैम्प लगाकर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। यूनिसेफ के बीएमसी संजय अनुपम ऐंड केयर की टीम ने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे और फिर शाम तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक टीम के सदस्यों के अलावा दो शिफ्ट में एएनएम लगातार टीकाकरण अभियान चला रही हैं।




Recent Comments