स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को ले 15 जुलाई से शुरू होगा आप का जनसंपर्क पदयात्रा
#जिरादेई से सिताब दियारा तक चलेंगे आप कार्यकर्ता
#पूरे प्रमंडल में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार व जनता को जागरूक करेंगी आप की जोनल कमेटी

छपरा(सारण) । आम आदमी पार्टी 15 जूलाई से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर जिरादेई से जनसंपर्क पदयात्रा पर निकलेगी।पदयात्रा का समापन सीवान,गोपालगंज तथा छपरा के बिभिन्न प्रखंडो से होते हूए अगले महीने सिताब दियारा में होगा। उक्त जानकारी देते हूए आप के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि आप की जोनल कमेटी के निर्णय के आलोक में सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया गया है।जो प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित किया गया है।पदयात्रा की पूरी तैयारी कर ली गयी है।देशरत्न डा.राजेन्द्र प्रसाद की जन्मस्थली जिरादेई से आरम्भ होने वाली इस पदयात्रा के दौरान लोगो को दिल्ली सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में की गई सुधार व मरीजों को मिल रही सुबिधाओं से अवगत कराया जाएगा।बिहार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर आप द्वारा तैयार की गयी मैनिफेस्टो भी लोगो को उपलब्ध कराया जाएगा।श्री टुन्ना ने बताया कि बिहार संगठन प्रभारी सुशील कुमार सिंह, जोनल अध्यक्ष ई.उमाशंकर प्रसाद,आशीष यादव,बेचू मियां के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा को लेकर तीनों जिला में आप कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।शनिवार को आप के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी, सचिव रंजित सिंह,लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी परमात्मा सिंह, पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, आशुतोष सिंह सिग्रीवाल, प्रेम प्रताप सिंह आदि नेता पदयात्रा में शामिल होने के लिए सीवान जिले के जिरादेई के लिए प्रस्थान कर गए।