पवन एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री के बैग से शराब बरामद, जीआरपी ने किया गिरफ्तार
छपरा/सोनपुर। पवन एक्सप्रेस ट्रेन के एक जनरल बोगी में एक पिट्ठू बैग में रखे अग्रेजी शराब के साथ सोनपुर रेल पुलिस ने एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जनकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने बताया कि पवन एक्सप्रेस ट्रैन जैसे ही सोनपुर लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही रेल पुलिस रिजेक्शन व जनरल बोगी की तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान जेनरल बोगी में एक काले रंग के पिट्ठू बैग में अंबाला निर्मित 6 पीस इंपीरियल ब्लू 80 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार युवक समस्तीपुर जिले के वारिशनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गाँव के रहने वाला युवक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे मंगलवार को छपरा जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments