मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली सेमरी गांव के सीमा पर एक युवक द्वारा शराब पीकर हंगामे से परेशान होकर लोगों ने युवक को पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामला है कि संजीत कुमार सिंह पिता-रामपुकार सिंह गांव-सोनौली निवासी शराब के नशें में हंगामा खड़ा कर रहा था जिससे परेशान सत्यदेव सिंह गांव-मरीचा थाना-सहाजितपुर निवासी ने मशरक थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे जमादार ओमप्रकाश यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे में चूर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।