मशरक (सारण)। मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए जुआ खेलने के अड्डे पर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में शराब पीने की भी पुष्टि हुई। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के दक्षिण टोला गांव के जिन बाबा के स्थान के पास जुआ खेलने का धंधा चल रहा है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह की अगुवाई में गठित बल के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की गई जिसमें मौके पर आधा दर्जन लोगों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया गया। गिरफ्तार लोगों में शेषनाथ साह पिता-सीताराम साह गांव नेहरू टोला, संजय महतो पिता स्व विक्रमा महंतों गांव-दक्षिण टोला, राजेन्द्र महतो पिता-मड़ई महतो गांव-मशरक, लालमोहन सहनी पिता-स्व बहारण सहनी गांव-दक्षिण टोला, जमादार महतो पिता-शत्रुध्न महतो गांव-गलिमापुर थाना-तरैया के निवासी हैं। गिरफ्तार लोगों के साथ ताश के पत्ते, 3 साइकिल, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बीआर-01ईडी 0356 भी मौके से बरामद किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों पर थाना पुलिस में प्राथमिकी कांड संख्या 067/21 दर्ज कर सभी का मेडिकल चेकअप कराकर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। थाना पुलिस के द्वारा पिछ्ले सप्ताह ही यदु मोड़ के पास भी जुआ खेलने के अड्डे पर छापेमारी कर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिर से जुआ खेलने के स्थान पर छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।