बेतिया – बगहा :- गोरखपुर नरकटियागंज रेलखण्ड पर चल रही ट्रेनो में कुव्यवस्था को लेकर एसडीएम को आवेदन दिया।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा :- नरकटियागंज रेलखण्ड पर चल रही ट्रेनो में कुव्यवस्था को लेकर एसडीएम को आवेदन दिया।जिसमें वर्तमान समय में गोरखपुर नरकटियागंज रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया हैं।किसी भी ट्रेन का आने जाने का कोई समय निर्धारित नही हैं।उपरोक्त रेलखण्ड में ही बगहा स्टेशन आता है ट्रेनों में फैले दुर्व्यवस्था कारण यहां की आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।रेलयात्रा अपने आप में नर्क यात्रा के बराबर हो गयी हैं। वर्तमान सरकार के आने के बाद ही ऐसी दुर्व्यवस्था बनी हुई हैं। जहां एक तरफ पहले सभी लोकल ट्रेने ससमय चलती थी तथा बगहा स्टेशन के यात्री मुज़फ्फरपुर तक की यात्रा कर लेता था।जबकि वर्तमान में बगहा से नरकटियागंज जाना टेढ़ी खीर बन गई हैं।इस सन्दर्भ में बगहा उपसभापति जितेंद्र राव उर्फ पप्पू राव द्वारा पूर्व में माननीय प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री भारत सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में आज तक कोई सुधार नही हुआ जिसके कारण ट्रेन परिचालन को लेकर बगहा की जनता भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि उपरोक्त तथ्यों पर अपने स्तर से आवेंदन के आलोक में भारत सरकार( रेल मंत्रालय)को अवगत कराने का कष्ट करें। अन्यथा हमलोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।




Recent Comments