सिवान : उद्घाटन मैच में सिवान की टीम विजयी
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
स्थानीय डीएवी कॉलेज परिसर में रविवार को दाढ़ी बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सिवान बनाम गोपालगंज टीम के बीच खेला गया। इसके पूर्व डीएपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया। इस मौके पर
विधायक व्यासदेव प्रसाद, हैप्पी यादव, इंतखाब अहमद, सलीम सिद्दीकी पिंकू, रंजना श्रीवास्तव, रामेश्वर चौहान,नगर उपसभापति बबलू साह, फरीद बाबू, सोनू सिंह, रवींद्र यादव, संतोष यादव, प्रमिल कुमार गोप समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
टॉस जीतकर गोपालगंज की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और कुल 44 रन में अॉआउट हो गई। जवाब में
सिवान टीम ने सात ओवर में ही 45 रन बनाकर मैच जीत लिया। सिवान टीम की ओर से जाफर इमाम ने चार विकेट तथा गुड्डू ने तीन विकेट लिए। जाफर इमाम को मैन अॉफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कल का मैच दिल्ली बनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच खेला जाएगा।
खोरीपाकर खोरीपाकड़ गांव में काली मंदिर के प्रांगण में धन टोलिया बनाम वीरा टोला के बीच क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें
वीरा टोला की विजयी हुई। मुख्य अतिथि रामदेव विचार मंच के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, शैलेंद्र चौबे, युवा नेता सैयद अहमद,
अक्षय सिंह, राजू, चंदन कुमार सिंह, किशोर कुमार श्रीवास्तव, अनुरंजन बाबा, रूपेश कुमार सिंह, रितेश कुमार, संजीव कुमार, शिव कुमार, मनोहर कुमार, अंशु कुमार, स्कोरर विक्की बाबू, रोहित कुमार, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments