सारण/छपरा -बड़ी खबर सारण जिले के परसा से आ रही है आपको बता दें कि थोड़ी देर के लिए परसा और सोनपुर पुलिस का एका एक सरदर्द बढ़ गया जब पुलिस को पता लगा कि एक महिला अपने ससुराल से मायके के लिए चली थी लेकिन रास्ते से ही लापता हो गई है। हालाकी पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे के अंदर ही उक्त महिला को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। आपको बता दें कि महिला की 6 वर्ष पहले शादी हुई थी तथा उसको 9 महीने का एक बच्चा भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक महिला अपने परिजनों के साथ ससुराल से मायके जा रही थी इसी बीच रास्ते में ही चकमा देकर अपने प्रेमी के घर पहुंचने उसके बाद ससुराल वाले तथा घर वाले दोनों महिला को ढूंढने लगे दोनों ने अपने स्तर से महिला को ढूंढ जब कहीं कुछ अता-पता नहीं लगा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस इस मामले में तत्परता दिखाई। आनन-फानन में महिला का नंबर ट्रेस किया गया उसका लोकेशन के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी ने तत्क्षण बताए गए घर में रेड किया और नौ माह के एक बच्चे की मां के साथ प्रेमी बलिगांव निवासी शैलेश कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया वह शैलेश से प्रेम करती है। इस संबंध में महिला प्रशिक्षु डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला को ससुराल से मायके बुलाने उसके भाई और पिता आये थे। वे लोग बाइक से लौट गए और उक्त विवाहिता जिसकी शादी लगभग छह पूर्व हुई थी। वह अपने फुआ के साथ टेम्पो से मायके जा रही थी। इसी दौरान बलिगांव के समीप अपने फुआ को चकमा देकर टेम्पो से उतर गई और प्रेमी के घर पहुंच गई। पुलिस के सहयोग से मात्र दो घंटों में उसकी बरामदगी हो गयी।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- छपरा में तीन दिवसीय भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ, लोक संस्कृति को मिल रही नई पहचान
- छपरा: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, विधायक छोटी कुमारी ने दी हवन में आहुति
- डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया, कोसोवो और FIDE समेत कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- देशी कट्टा और बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- छपरा में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, 150 वर्ष पूर्ण होने पर 1500 से अधिक लोगों ने लिया सामूहिक गायन में हिस्सा
- ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा सड़क की जर्जर स्थिति पर विधायक ने जताई नाराजगी, दिए त्वरित मरम्मती के निर्देश
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
Recent Comments