व्यापारियों ने थाने पर किया प्रदर्शन,दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 17 जुलाई। नगर के मुख्य बाजार के व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं ओर मांगो को लेकर पुलिस थाने पर प्रदर्शन कर थानाधिकारी पन्नालाल जांगीड को ज्ञापन दिया।
संयुक्त व्यापार संघ के आव्हान पर सैकडो की संख्या में व्यापारी नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने पहूंच कर प्रदर्शन करते हुए पिछले दिनों बाजार में हुई घटना के आरोपियों की गिरप्तारी,किराणा की दूकानो मे हुई चोरी का राजफाश,असाजिक तत्वो द्वारा तेज गति से दुपहिया वाहनो के अंकुश लगाने की मांग सहित विभिन्न मांगो केा लेकर थानाधिकारी पन्नालाल जांगीड को ज्ञापन दिया।
व्यापारियो ने बाजार में सीसीटीवी केमरे लगाने व अनेतिक कामो पर भी रोक लगाने की मांग की। थानाधिकारी जांगीड ने व्यापारियों को सख्त कार्रवाई कर नगर पालिका ओर प्रशासन के साथ संयुक्त कार्य योजना बना कर व्यापारियों की मांगो पर काम करने का भरोसा दिलाया।




Recent Comments