सारण :लहलादपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न 

#अमित कुमार 
लहलादपुर
जनता बाजार के चाणक्या पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कि बैठक हुई। बैठक में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले और धमकियों को ले सदस्यों ने चिंता जतायी। सदस्यों ने एक सुर में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला अब बर्दाश्त नहीं होगी। पत्रकारों की सुरक्षा को ले सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना होगा। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने संघ की अगली बैठक छपरा शहर के नजदीक कराने पर सहमति जतायी। बैठक से पहले सभी सदस्यों ने बाबा ढोढ़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया व पत्रकारों की सुख समृद्धि के लिये कामना की। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने व संचालन अनुशासन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में संघ के राजू सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय कुमार ओझा, मनोज कुमार सिन्हा, मयंक जी व अन्य कई शामिल हुये। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के प्रवक्ता अमित कुमार ने किया।