सारण के लाल नीरज ने नये-नये  शोध से शिक्षा के क्षेत्र में किया कमाल
▪अब वे दिन दूर नहीं जब छात्र विश्वविद्यलयों में ऑनलाइन पढ़ सकेंगे बीएएससी केमेस्ट्री कोर्स
▪ई पीजी पाठशाला के तहत देश में चयनित 30 प्राध्यापकों में नीरज का भी हुआ है चयन 
▪✍कुलदीप कुमार महासेठ 

अमनौर (सारण)
अमनौर का लाल ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बनाया अपनी पहचान. अमनौर के प्रख्यात ज्योतिष राम नारायण उपाध्याय के पुत्र डॉ. नीरज उपाध्याय ने मानव संसाधन एवं विकास  मंत्रालय के ईपीजी पाठशाला के तहत रासायन शास्त्र में नयी कोर्स  केमिस्ट्री आॅफ डी ब्लॉक एलिमेंटस व क्वांटम केमिस्ट्री एण्ड स्पेक्ट्रोस्कोपी को काॅर्डिनेट  कर रहे हैं.  जिसे अप्रूवल के लिए यूजीसी को भेजा गया है. यूजीसी से हरी झंडी मिलते ही यूजीसी के कार्यक्रम मैसिव ओपन आनलाइन कोर्स में शामिल कर लिया जाएगा. उक्त कोर्स 16 हफ्ते के कार्यक्रम के लिए होगा. एवं बीएससी के पांचवें सेमेस्टर में पढाया जाएगा. जो छात्र भारत के किसी भी विश्वविद्यालय के होगें वे इन कोर्सेज में आनलाईन रजिस्टर करा सकते हैं. कोर्स के अध्ययन के बाद छात्रों की परीक्षा होगी जिसके अंक /ग्रेड में परिलक्षित हो जायेगा. जिसे  संबंधित विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा.  उक्त कोर्स के आनलाइन होने की वजह से इसे कभी भी – कहीं भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. जो इस तरह के कोर्स  छात्रों को भविष्य में संजीवनी का काम करेगी.  मालूम हो कि मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय हर कोर्स को आनलाइन करने के लिए प्रयासरत है. रसायन शास्त्र के लिए ईपीजी पाठशाला के तहत देश में 25 से 30 प्राध्यापकों को चुना गया है . जिसमें   डॉ. नीरज उपाध्याय भी शामिल किए गए थे. डॉ. नीरज  फिलहाल हरि सिंह  गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर (एमपी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं. इसके पूर्व वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तीन वर्षों तक कोऑर्डिनेटर आॅफ द डिपार्टमेंट के पद पर कार्य किया. उन्होंने आईआईटी रुड़की से स्नातकोत्तर व पीएचडी की शिक्षा हासिल किया. उनके मानव संसाधन एवं  विकास मंत्रालय की शुरुआत ईपीजी पाठशाला के तहत इनआॅरगेनीक  रिएक्शन मैकेनिज्म पर नौ लेक्चर आनलाइन किए जा चुके हैं. जिसे यूट्यूब व एमएचआरडी के आॅफिसियल वेबसाइट INFLIDLET नेट पर लोड किए गए हैं. डॉ. नीरज द्वारा अब तक 25 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित किये जा चुके हैं. इनवाॅर्नमेंटल इनआर्गेनिक केमिस्ट्री मुख्य शोध क्षेत्र के साथ-साथ समाज से जुड़ी समस्याओं पर भी शोध करना डॉ नीरज की रुचियों में से एक है. जुलाई 2017 में छपी शोध पत्र पेस्टीसाइड कर्बिंग स्वायल फर्टिलिटी :इफेक्ट आॅफ काम्प्लेसेशन आॅफ फ्री मेटल आयन की चर्चा देश विदेश में भी  हो रही है.   इधर उक्त उपलब्धि हासिल करने को लेकर अमनौर वासियों में काफी हर्ष व्याप्त है. लोगों ने बताया कि डॉ. नीरज उपाध्याय ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं. यह अमनौर के लिए गर्व की बात है.