वैशाली :लूट की बाइक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार,एक फरार
# प्रेम कुमार

बिदुपुर (हाजीपूर)
बिदुपुर पुलिस की चौकसी से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने लूट की बाइक के साथ एक अपराधी को धर दबोचा हालांकि इस दौरान एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर जंदाहा एनएच 103 पर चकसिकन्दर पेट्रोल पंप के निकट देर रात्रि बिदुपुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान सुजुकी बाइक सवार दो संदिग्ध युवक हाजीपुर से जंदाहा की ओर जा रहे थे जैसे ही पुलिस पर नजर पड़ी बाइक सवार युवकों ने बाइक को घुमा के भागने का प्रयाश किया पुलिस भी खदेड़ कर उसका पीछा किया और थोड़ी ही दूर पर पकड़ लिया संयोगवश बाइक पर पीछे बैठे युवक कूद कर भागने में सफल रहा पकड़े गए अपराधी राहुल कुमार जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा चौक निवासी सोने लाल चौधरी का पुत्र बताया गया है जबकि एक अन्य अपराधी बुलेटन सिंह जंदाहा थाना क्षेटी के कालापहाड़ गाँव के शिवदयाल सिंह का पुत्र है जो कूदकर भागने में सफल रहा हिरासत में लिए बाइक एवम अपराधी के बारे में जब बिदुपुर पुलिस छानबीन शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गए पुलिस ने बताया कि गत 19 सितंबर को छपरा जिले में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक प्रवीण कुमार की हथियार के बल पर बाइक समेत चार लाख रुपये लूट लिए गए थे । मामले को ले भेल्दी ग्राम निवासी सएसपी संचालक प्रवीण कुमार ने इसको लेकर गरखा थाना कांड संख्या 375/ 17 के तहत अज्ञात चोर के बिरुद्ध लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी । अनुसंधान में वही बाइक बरामद होने की बात पुलिस ने बतायी । इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक विजय पासवान के फर्द बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिए राहुल कुमार को जेल भेजा गया।

वाहन चेकिंग के दौरान लूट की बाइक के साथ जंदाहा थाना क्षेत्र का एक अपराधी गिरफ्तार हुआ है जिसे जेल भेजा गया जबकि एक भागने में सफल रहा एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है । –
रीतेश कुमार मंडल
थानाध्यक्ष बिदुपुर




Recent Comments