दरियापुर सारण:-
प्रखंड के कम्प्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार जो केंसर रोग से ग्रसित थे जिनका इलाज पटना में चल रहा था जहाँ 26 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
अशोक कुमार पिता रघुनाथ सिंह परसा प्रखंड के गौड़ीगवा गाँव के निवासी थे , वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे मृतक की पत्नी व एक15 साल की बच्ची व एक 8 साल का पुत्र है, जिनका पूरा परिवार इन पर ही आश्रित थे जिनके स्वभाव और आर्थिक स्थिति को देखते हुए दरियापुर प्रखंड विकाश पदाधिकारी जयराम चौरसिया ,प्रखंड नाजिर सुनील कुमार, अनिल कुमार ने मृतक के घर पर पहुँच कर मृतक की पत्नी रूबी देवी को अपने स्तर से आर्थिक मददत किया व परिवार को ढाँढस देते हुए भगवान से मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।