सोनपुर कालीघाट पर शंख ध्वनि के साथ विद्वान पंडितों द्वारा किया गया माँ गंगा की आरती

सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र महोत्सव 2023 के जिला प्रशासन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय गंगा बचाओ महा अभियान के तहत गंगा आरती की गई गयी जिसमे नारायणी गंगा महा आरती का आयोजन भगवान राम उर्फ बालक बाबा के नेतृत्व में धनुष कुटीर आश्रम सोनपुर दक्षिणेश्वर काली घाट के द्वारा चयनित गंगा अर्चक दलों के द्वारा निष्पादित किया जाता है । मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार तिवारी उर्फ भीखम बाबा प्रधान पुजारी मां अंबिका महारानी मंदिर अंबिका स्थान आमी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शनिवार कोशंख ध्वनि व दिये से जगमगाते स्थलों पर माँ गंगा की गीत से गुजमान करते हुए नारायणी गंगा मां आरती का शुभारंभ किया गया । सभी अर्चक दल मां तारा मंदिर न्यास समिति कोनहारा घाट हाजीपुर के हैं। जिन्होंने महा अभियान के निष्पादन में अपना योगदान देकर सम्मानित हुए हैं ।
गंगा अर्चक दलों में प्रधान महाकाल बाबा निवेदिता अर्जुन कुमार अनिल कुमार अभिषेक कुमार अरविंद कुमार अमन कुमार अविनाश कुमार मोहन कुमार जूही कुमारी प्रिया कुमारी सरस्वती कुमारी मुस्कान कुमारी धनुष कुटी आश्रम के प्रधान पुजारी बोधू दास सुरेश राय ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी लाल बाबू पटेल विजय कुमार पांडे, उदन पांडे छोटू कुमार रोशन कुमार कमलेश कुमार कई श्रद्धालु भक्तजन भाग लिया ।